फुलवरिया: माझा गोसाई पंचायत में WPU सेंटर पर गिला कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू, कई किसानों के खेतों तक पहुंचेगा खाद
फुलवरिया प्रखंड के माझा गोसाई पंचायत में WPU सेंटर पर गीला कचरा से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब सीधे किसानों के खेतों तक यह खाद पहुंचेगी। जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार गांव में स्वच्छता कर्मियों द्वारा लोगों के दरवाजे से गिला सूखा कचरा लाकर WPU केंद्र पर डंप किया जाता है।