घोड़ाडोंगरी: कालीमाई के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के कालीमाई के जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में 3डॉक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार कालीमाई के जंगल में शोभापुर कॉलोनी निवासी बिज्जू देशमुख का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।