घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी, पाथाखेड़ा पुलिस जांच में जुटी
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर कॉलोनी में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हो गई। सूचना मिलने पर रविवार दोपहर पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान संचालक देवेंद्र सोनी ने बताया कि दुकान की छत की सीट हटाकर चोर दुकान के अंदर घुसे और दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोर करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर चुरा कर ले गए।