बड़वाह ब्लाक के ग्राम कटघड़ा स्थित एक करीब डेढ़ सौ फिट ऊंचे टावर पर गुरुवार सुबह ग्राम की एक करीब 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ग्राम के ही अपने प्रेमी की दूसरी जगह सगाई होने के ग़म में टावर पर चढ़ गई।जब इसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा टावर से नीचे उतरने की काफी कोशिश के बाद वह नीचे नहीं उतरी।