एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस ने एसआर अभियोग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मा0 न्यायालय से पीसीआर की अनुमति लेकर अभियुक्त अभिषेक पुत्र दशरथ निवासी ग्राम हरदोई थाना सैफई जिला इटावा की निशादेही पर मुकदमा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर अपाचे मोटरसाइकिल (काला रंग) को मुरलीनगर रेलवे लाइन किनारे खंडहर से बरामद की।