बरेली: किला पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार
किला पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज था। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। किला इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को वह एसआई राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल कोलेन्द्र और अजय कुमार के साथ गश्त पर थे।