बरेली: मार्डन विलेज रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया बेटे को शराब पिलाकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मार्डन विलेज की रहने वाली मधु पत्नी मथुरा प्रसाद ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है, कि उनके बेटे को 4 से 5 अज्ञात लोगों ने पहले शराब पिलाई और बाद में सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और खेत में फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।