बरेली: बिशारतगंज में सरकारी गल्ले की दुकान पर महिला को पीटा, वीडियो वायरल
बिशारतगंज में कोटेदार ने महिला को राशन न लेने पर पीटा है। बिशारतगंज के गांव ढाका की महिला ने बताया कि 19 फरवरी को उनकी बेटी गांव में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई थी। गल्ला गांव का नीरज बांट रहा था। उसने बेटी को गंदा राशन दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने महिला की बेटी को गिरा लिया और जमकर उसकी पिटाई लगा दी।