मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल, इलाज के दौरान दोनों हुए रेफर
बताते चले कि रविवार की दोपहर 1:00 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी 18 वर्षीय मयंक सिंह ददरा बाजार में ही अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में सोनभद्र जनपद के सुकृत गांव निवासी 32 वर्षीय धनराज बाइक से अपने घर जा रहे थे खोराड़ीह गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायल इलाज के दौरान वाराणसी रेफर हुए