मड़िहान: राजगढ़ थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 15,000 का इनामिया किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बुधवार की शाम 5:00 बजे थाना राजगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें राजगढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि मुखबिर की सूचना के आधार पर राजगढ़ क्षेत्र के शाहगंज रोड तिराहा नदी हार बाजार के पास से 15000 के इनामियां अभियुक्त गुड्डू गुप्ता उर्फ गुड्डू खरवार पुत्र शंभू नाथ गुप्ता उर्फ शंभू खरवार निवासी भडसर मिल्की जनपद बलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।