मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़,ब्रांडेड शराब के स्टीकर,झारखंड सरकार का लोगो और हजारों ढक्कन बरामद
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज से कुछ दूरी पर एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांडेड शराब के स्टीकर, झारखंड सरकार का लोगो, बड़ी संख्या में शराब की बोतलों के ढक्कन तथा संदिग्ध लिक्विड बरामद किया है।