कैंपियरगंज: पीपीगंज पुलिस को मिली कामयाबी पीपीगंज कस्बे से चोरी का अपराध करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज के पीपीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखबिर की सूचना पर पीपीगंज कस्बे से पुलिस ने काली मंदिर का ताला तोड़कर, दान पात्र से पैसे चुरा लेने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी का 633 रुपया भी बरामद कर लिया, पुलिस ने अभियुक्त पर कार्रवाई करते हुए, उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।