महाकौशल क्षेत्र के सबसे बड़े हॉस्पिटल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म मामले में मामला दर्ज किया गया है जहां शादी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला के साथ डॉक्टर के द्वारा लंबे समय से लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके बाद महिला की शिकायत पर गढ़ा पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया गया है