गोरखपुर: भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर को सौंपा गया ज्ञापन
17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई जाएगी.इस दिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर सौपा.इस मौके पर सोमवार दोपहर 2 बजे दिवाकर शर्मा ने बताया कि पिछली सरकार द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता था.लेकिन अब नही होता है।