मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय जाने वाले रास्ते से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशान देही पर रोहतास जिले के सासाराम से इंजेक्शन को बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।