अशोक नगर: जिले का सबसे बड़ा कन्या पूजन कार्यक्रम कल, शक्ति शिक्षा एवं बाल कल्याण समिति कराएगी 7101 कन्याओं को भोजन
बीते 5 वर्षों से शहर में शक्ति शिक्षा एवं बाल कल्याण समिति द्वारा हजारों की संख्या में कन्या पूजन एवं भोजन कार्यक्रम आयोजित कराया जाता है। यह कार्यक्रम शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में किया जाता है। शक्ति शिक्षा एवं बाल कल्याण समिति संचालक बलबीर सिंह साहू ने सोमवार को शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी समिति ने स्थानीय मानस भवन में 7101 कन्याओं का