गोरौल: हरशेर गांव के पास बस और ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोग जख्मी
हरशेर गांव के पास सोमवार की सुबह 7 बजे बस और ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोग जख्मी । जख्मी को स्थानीय लोगों ने गोरौल पीएचसी लाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जख्मी की पहचान सराय निवासी अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, रणविजय कुमार के रूप में किया गया है । वहीं दो व्यक्ति अभिषेक कुमार और रणविजय को रेफर कर दिया गया है