बिहिया के बीडीओ के छुटी पर जाने पर जगदीशपुर के बीडीओ क्रांति कुमार ने आज मंगलवार को बीएलओ की बैठक बिहिया में की। 173 बीएलओ को बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पूरी तरह विश्वसनीय व दागमुक्त तथा पारदर्शी बनाना है। निर्वाचन सूची में कोई भी 'भूतिया' या 'दोहरा' नाम नहीं होगा। सिमिलर एंट्री के तहत एक ही नाम-पते वाले संदिग्ध मतदाताओं की प