ब्यौहारी: देवलौंद नगर: दहेज की मांग पर गाली-गलौज और मारपीट, तीन लोगों पर मामला दर्ज
देवलौंद थाना क्षेत्र के नगर में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला माधुरी गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे दहेज को लेकर पति ऋषभ एवं परिवार के दो अन्य सदस्य प्रताड़ित कर मारपीट करते हैं महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध गुरुवार सुबह 7:00 बजे अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।