ब्यौहारी: पपौंध नगर: खेत जुताई में ट्रैक्टर पलटने से इंजन के नीचे दबकर चालक घायल
पपौंध थाना क्षेत्र के नगर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर इंजन पलट गया जिसके नीचे दबने से चालक गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं गुरुवार सुबह 8:00 बजे पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।