उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने अतिक्रमण के मामले को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे ग्रामीणों ने मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार उदाखेड़ा के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक डांगी से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उदाखेड़ा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की मांग की।