बस्तर: खैरगुड़ा उसरी में आंधी-तूफान का कहर, भीगी मक्का से किसान परेशान, बिजली व्यवस्था हुई ध्वस्त
Bastar, Bastar | Jun 4, 2026 बस्तर विकासखंड के खैरगुड़ा और उसरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अचानक आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। *पेड़ गिरे, रास्ते बंद* हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। टहनियां टूटकर मुख्य सड़कों पर गिर पड़ीं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया