ऊंचाहार: सवैया तिराहा स्थित गेस्ट हाउस के पास रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सोमवार की शाम, लखनऊ से प्रयागराज जा रही परिवहन विभाग की बस अचानक खराब हो गई, चालक ने बस स्टार्ट की इसी दौरान इंजन में आग लगने से धुआं उठने लगा, आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, हालांकि यात्रियों व आसपास मौजूद लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।