नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित एक स्कूल परिसर में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर धूम मचाई। मंगलवार को स्कूल परिसर में क्रिसमस के उपलक्ष में नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संता क्लोज की वेशभूषा धारण कर जमकर मौज मस्ती की।