सुसनेर: सिरपोई के पास दो बाइकों की टक्कर में राजस्थान के दंपत्ति समेत 3 लोग गंभीर घायल
शनिवार की दोपहर में सिरपोई के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में राजस्थान निवासी सम्पत्ति मोहन और उनकी पत्नी संतोष बाई समेत एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के पैरामेडिकल स्टाफ डॉ. शहजाद खान के द्वारा घायलों को प्राथमिक इलाज कर पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल में पहुचाया यहा यहां डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया।