डेरापुर: झींझक कस्बे के द्वारिका गंज उड़नवापुर मार्ग पर आवारा मवेशी से टकराई बाइक, महिला की मौत, दामाद घायल
झींझक कस्बे में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आवारा मवेशी से मोटरसाइकिल टकराने पर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे झींझक कस्बे के द्वारिकागंज–उड़नवापुर मार्ग पर हुआ। मृतका की पहचान 52 वर्षीय रानी देवी, पत्नी रामखिलावन, निवासी भडावल थाना डेरापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने दाम