मैनपुरी: ललूपुर में घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी, कार्रवाई को लेकर एसपी से की शिकायत
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर निवासी अनुज राजपूत ने मंगलवार को एसपी शिकायत करते हुए बताया कि बीती 26 दिसंबर को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन मामले में कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।