मैनपुरी: कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, डीएम रहे मौजूद
मैनपुरी के कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं गोष्ठी के आयोजन में मैनपुरी डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की है। बैठक में उन्होंने इंटरनेट दिवस पर सभी अधिकारियों को जानकारी देते हुए लोगों को जागरुक किए जाने को लेकर बात कही है।