पंचकूला: गुड़गांव के गीतांजलि हत्याकांड में पूर्व सीजेएम और दो अन्य आरोपी सीबीआई कोर्ट द्वारा बरी
मंगलवार को गुड़गांव के बहुचर्चित गीतांजलि मर्डर केस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता को बरी कर बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2013 में गुड़गांव में पोस्टेड पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग पर उनकी पत्नी गीतांजलि कि दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा था और इस मामले में सीजेएम रवनीत गर्ग और उसके माता पिता के खिलाफ हत्या