दरभंगा: दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 615 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद
मद्यनिषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में महिंद्रा एजेंसी के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि रात्रि में की गई छापेमारी के दौरान वाहन से 579.960 लीटर विदेशी शराब एवं 36 लीटर बीयर, कुल 615.960 लीटर अवैध मदिरा जब्त की