पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में इस सीजन उमड़े 2.63 लाख पर्यटक, पीटीआर को 8.77 करोड़ रुपये की बंपर कमाई तीन माह के लिए गेट बंद।
Panna, Panna | Jul 3, 2026 मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व सफलता के नए रिकॉर्ड बना रहा है। पर्यटन वर्ष 2025-26 में यहाँ रिकॉर्ड 2.63 लाख से अधिक सैलानी पहुंचे, जिससे रिजर्व को 8.77 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिला है। वर्तमान में यहाँ 100 से अधिक बाघ मौजूद हैं। मानसून के चलते कोर एरिया 1 अक्टूबर तक बंद है, लेकिन बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।