खगड़िया: बलुआही पेट्रोल पंप के सामने शराब लदी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी, बड़ा हादसा टला
खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग स्थित बलुआही पेट्रोल पंप के सामने बुधवार 2:00 बजे रात एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शराब की खेप लदी हुई थी, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और द