लवकुशनगर: लवकुशनगर में मुफ्त बीज वितरण पर बवाल: किसानों ने लगाए कालाबाजारी और अनियमितता के आरोप, वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 12, 2026
लवकुशनगर में खरीफ सीजन के लिए निःशुल्क बीज वितरण को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि दिनभर उन्हें बीज के लिए चक्कर लगवाए जाते हैं, जबकि रात में बीज दलालों को बेच दिया जाता है। जिसका वीडियो रविवार की सुबह 8:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उनका कहना है कि वितरण कृषि विभाग कार्यालय के बजाय निजी स्थानों से किया जा रहा है।