अशोक नगर: कलेक्टर के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जमीनी समस्याओं का होगा निराकरण
शासन के निर्देशानुसार जिले में आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा अभियान आयोजित किया जाएगा।कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में फौती नामांतरण,खसरा नकल,अविवादित बंटवारा,सीमांकन,बटाकंन एवं प्रकरणों में आदेशों के अमल हेतु समय सीमा के अंतर्गत शत प्रतिशत पूर्ण करने का अभियान चलाया जाएगा।