अरेराज: पहाड़पुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में फरार 18 अभियुक्तो के घर पर चिपकाए इश्तेहार
जिले की पहाड़पुर थाना पुलिस ने विषेश अभियान चलाकर विभिन्न कांडों मे फरार कुल 18 अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया है। पुलिस ने उपस्थित लोगो के समक्ष डुगडुगी बजाकर सभी अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया। न्यायालय के निर्देश पर उक्त कार्रवाई हुई। जानकारी सोमवार की शाम 8 बजे मिली।