रोहिणी: आदर्श नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आदर्श नगर थाना पुलिस ने दिल्ली के लाल बाग इलाके से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई, जिनके खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।