देहरादून: पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारी, काउंटिंग कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 10,915 पदों के लिए मतगणना का कार्य 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। मतगणना कार्य में 15,024 कार्मिक जुटेंगे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में 8,926 जवानों की तैनाती की गई है। पंचायत चुनाव में कुल 34,151 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।