उत्तराखंड एसटीएफ ने देशभर में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही नकली दवा बनाने और बेचने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ब्रांडेड दवा कंपनियों की हूबहू नकली दवाइयां तैयार कर नोएडा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में भेजता था।