अनूपपुर: चचाईं थाना अंतर्गत हथकड़ी सरकाकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी!
अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से संदेही आरोपी मंगेश सिंह के फरार होने के मामले में एसपी विक्रम मुराब ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक मोहन सिंह को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध किया गया है। वहीं एएसआई प्यारेलाल सिंह और एएसआई लालमणि चौधरी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।