धारी: विधायक राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा की समस्याएं बताई
Dhari, Nainital | Oct 13, 2025 विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक की समस्याओं को रखा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में आपदा से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उपजाऊ जमीन बह चुकी है। इसके साथ ही कहा मोटर मार्ग आपदा से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।