मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग के समीप सोमवार की रात लगभग 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया गया।