भिंड नगर: सेना के जवान गोविंद सिंह भदौरिया का निधन, सिलोली गांव में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
भिंड। जिले के सिलोली गांव निवासी सेना के जवान गोविंद सिंह भदौरिया का लंबी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सिलोली गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।बुधवार सुबह करीब 11 बजे जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिलोली लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।