अस्थावां: मानसून के दस्तक के बाद अस्थावां प्रखंड में धान का बिचड़ा लगाने का काम हुआ शुरू
जिले में मानसून की दस्तक के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने धान की खेती के लिए अनुकूल माहौल बना दिया, जिसके बाद अस्थावां प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसानों ने धान का बिचड़ा लगाना शुरू कर दिया। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के कारण किसान सुबह से ही खेतों में उतर गए और धान की नर्सरी (बिचड़ा) तैयार करने में जुट गए। किसानों