मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में प्रदर्शनी की अनुमति पर भड़के रेडीमेड व्यापारी, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मेला ग्राउंड पर प्रदर्शनी की अनुमति के विरोध में शनिवार को रेडीमेड व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि उनकी राय लिए बिना अनुमति दी गई, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। प्रदर्शन के चलते बाजार में यातायात प्रभावित रहा। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अनुमति निरस्त होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।