दरभंगा में नगर निगम द्वारा बीके रोड लहेरियासराय में बन रहे निगम बाजार भवन के निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी से मुलाकात कर लिखित आवेदन सौंपा। अशोक नायक ने आरोप लगाया है