शाहपुरा: नर्मदा पुल में बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, दो युवकों की मौत एक महिला गंभीर, बाइक में लगी आग
जबलपुर। सोमवार की दोपहर 12 बजे जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे में एक बार फिर एक तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।