कैराना नगर निवासी पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और धमकाया कि जान से मार दिया जाएगा। मामले में इमरान निवासी अंबा पैलेस के सामने वाली गली मोहल्ला आलदरम्यान को नामजद कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।