मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम बाघूटोला का है। जहाँ मंगलवार की शाम 07:30 बजे के करीब दो तेज रफ़्तार बाइक की आपस मे जबरदस्त भिड़ंत हो गया।जिसमें एक महिला सहित 03 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज़ के लिए डायल 112 की टीम ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है