चूरू: लव मैरिज कर आए युवक-युवती को एसपी ऑफिस के बाहर धमकाने वाले 5 युवकों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 21, 2025 चूरू एसपी ऑफिस के बाहर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती-युवक के साथ सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंची। यहां कुछ युवकों ने दोनो को घेर लिया और धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।