बालाघाट: ज्वेलर्स व्यापारी की संदिग्ध मौत, अत्यधिक शराब सेवन की आशंका
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जागपुर घाट में एक ज्वेलर्स व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुकेश कुर्वे (33 वर्ष), पिता रमेश कर्वे, निवासी गोंगलई के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश कुर्वे धपेरा-मोहगांव में ज्वेलर्स की दुकान संचालित करता था।